फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव्य शोभा यात्रा के साथ गणेश महोत्सव शुरू

Mon, 05 Sep 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गणेश महोत्सव का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। गणेश मंडल की ओर से सुबह यहां शिव मंदिर परिसर में गणेश की प्रतिमा की प्रतिष्ठा हुई।
विज्ञापन


इसके बाद पूरे नगर में शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में छोलिया नृतक नृत्य करते हुए चल रहे थे। इस दौरान व्यापार मंडल उपसचिव मनोज पंत, मनोज बिष्ट, हेम भगत की तरफ से शोभा यात्रा के दौरान जलपान की व्यवस्था की गई थी। देर शाम को यात्रा पुन: शिव मंदिर परिसर पहुंची, जहां भगवान गणेश की प्रतिमा को स्थापित किया गया।
विज्ञापन


सायंकालीन आरती का आयोजन किया गया। भगवान गणेश को मोदकों का भोग लगाया गया। अध्यक्ष राम चंद्र मराठा ने बताया कि नित्य सुबह और सायंकालीन आरती होगी। समापन 12 सितंबर को महाभंडारे के साथ होगा। 13 सितंबर को भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें तनिष्क आर्ट आफ ग्रुप बैहजोई द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें