गरुड़ (बागेश्वर)। कोट भ्रामरी नंदाष्टमी मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार शाम सांस्कृतिक जुलूस के बीच विधिवत उद्घाटन किया। सीएम सांस्कृतिक जुलूस के साथ मुख्य मंदिर पहुंचे और वहां पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि कोट भ्रामरी मेले को राजकीय मेले का दर्जा देने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। गरुड़ में मेडिकल कालेज का निर्माण शीघ्र किया जाएगा।
सीएम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गरुड़ देवनाई मोटर मार्ग का चौखुटिया तक मिलान किया जाएगा। गरुड़ कॉलेज में पीजी की कक्षाएं जल्द संचालित की जाएंगी। कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग को ग्वालदम बागेश्वर मोटर मार्ग से जोड़ा जाएगा। बीपीएल परिवारों को निशुल्क सिलिंडर देने के लिए पचास करोड़ रुपये की व्यवस्था सरकार ने कर दी है।
मुख्यमंत्री धामी और कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास, सांसद अजय टम्टा शाम 5:30 बजे हेलीकॉप्टर से मेलाडुंगरी स्थित अस्थायी हेलीपैड पर उतरे। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, डीएम रीना जोशी, कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भौर्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, मेला कमेटी की अध्यक्ष हेमा बिष्ट ,भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश रावत ने उनकी अगवानी की।
सांस्कृतिक जुलूस के संग मंदिर पहुंचे सीएम
गरुड़ (बागेश्वर)। सीएम पुष्कर सिंह धामी मेलाडुंगरी में बनाए गए हेलीपैड से सुरक्षा दल के साथ कोट मंदिर के प्रवेश द्वार डंगोली पहुंचे। वहां उन्होंने नंदा के जयकारों के बीच मेले का विधिवत उद्घाटन किया। मेला कमेटी और मेलार्थियों ने सीएम का स्वागत किया। सीएम मंदिर प्रवेश द्वार से कोट मंदिर तक सांस्कृतिक जुलूस के साथ पहुंचे। मुख्य मंदिर में पूजा अर्चना के बाद सीएम ने कोट मंदिर परिसर में लगी प्रदर्शनियों का निरीक्षण किया।
सांस्कृतिक मंच पर पहुंचने पर मेला कमेटी ने उन्हें सम्मानित किया। सीएम ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी उद्घाटन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन सांस्कृतिक प्रभारी नंदन सिंह अल्मिया और मेला कमेटी के सचिव देवेंद्र गोस्वामी ने किया। समारोह की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने की। वहां पर पूर्व विधायक कपकोट ललित फर्स्वाण, सुनीता आर्या, जेसी आर्या ,जनार्दन लोहुमी, घनश्याम जोशी, राजेंद्र परिहार, मंगल राणा, हेम चंद्र सिंह रावत मौजूद थे।
कोट मंदिर में नंदा की पूजा करते सीएम। संवाद- फोटो : GARUD
कोट मेले में सांस्कृतिक टीम कुमाऊंनी लोक गीत में नृत्य करते- फोटो : GARUD