फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दीपावली को लेकर रानीखेत का बाजार सजने लगा, बाहरी व्यापारियों ने भी डाल डेरा

Fri, 06 Nov 2026 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। दीपावली पर्व को लेकर रानीखेत के बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। त्योहार को देखते हुए स्थानीय व्यापारियों के साथ ही बाहरी क्षेत्रों से पहुंचे व्यापारी भी अपनी दुकानें सजाने में जुट गए हैं। बाजार में कंबल, जूते-चप्पल, विभिन्न प्रकार के कवर सहित अन्य सामान की दुकानें सज चुकी हैं।
विज्ञापन

वहीं मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों में भी त्योहार को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। दूसरी ओर दोपहिया वाहन खरीदने को लेकर भी लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। रानीखेत में अब तक 20 से अधिक दोपहिया वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। मिठाई कारोबारी भी गुरुवार को दिनभर तैयारियों में जुटे रहे। दुकानों में मिठाइयों की मांग को देखते हुए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। शुक्रवार को बाजार पूरी तरह सजने के साथ ही खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। दीपावली के नजदीक आते ही बाजार में रौनक और कारोबार बढ़ने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें