स्याल्दे (अल्मोड़ा)। दीपावली पर्व को देखते हुए देघाट थाना पुलिस सतर्क हो गई है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने देघाट से स्याल्दे बाजार तक गश्त कर व्यापारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों में पहुंचकर दुकानदारों से त्योहार के दौरान सतर्कता बरतने की अपील की। इस दौरान आतिशबाजी का सामान बेचने और उसके रखरखाव में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने व्यापारियों से दीपावली का त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाने की अपील की। संवाद