फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीखेत की बाजार सोमवार को तो द्वाराहाट मंगलवार को रहेगा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत/द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। कोरोना की नई गाइडलाइन के अनुसार अब रानीखेत और द्वाराहाट के बाजार साप्ताहिक अवकाश के दिन ही बंद रहेंगी। रानीखेत में सोमवार और द्वाराहाट का बाजार मंगलवार को बंद रहेगा।
विज्ञापन

रानीखेत नगर व्यापार मंडल निवर्तमान अध्यक्ष भगवंत नेगी ने कहा कि कर्फ्यू की ताजा गाइडलाइन में बाजार खोलने के लिए नियमों में कुछ बदलाव किया गया है।
अब विभिन्न नगरों, कस्बों में बाजार पूर्व निर्धारित साप्ताहिक अवकाश के दिन ही बंद रखे जाएंगे। इस क्रम में अब रानीखेत में भी अब पूर्व की भांति सोमवार के दिन ही साप्ताहिक बंदी होगी।
उन्होंने व्यापारियों और ग्राहकों से कोविड नियमों के पालन की अपील की है। उधर, द्वाराहाट बाजार साप्ताहिक बंदी के तहत मंगलवार को ही बंद रहेगी।
इसके लिए शनिवार को हनुमान मंदिर प्रांगण में उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें साप्ताहिक बंदी पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में अध्यक्ष आशीष वर्मा, सचिव अर्जुन खंपा, कैलाश कांडपाल, हरीश भट्ट, गिरीश भट्ट, विमल शाह, बब्बू साह, हेम बिष्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें