फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से शादी कराने के मामले में कई वांछित

Thu, 02 Mar 2017 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 अलीगढ़ के गोंडा से आए कुछ लोगों द्वारा मंगलवार को पनुवानौला के निकट खोला गांव से नाबालिग बालिका को ब्याह कर ले जाने के मामले में राजस्व पुलिस को लड़की के माता-पिता और शादी कराने वाले पंडित की भी तलाश है। इन तीनों के अलावा शादी कराने में मदद करने वाले कुछ अन्य लोगों की गिरफ्तारी की भी संभावना है। इधर बृहस्पतिवार को इस नाबालिग किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला अस्पताल लाया गया, लेकिन उसने मेडिकल जांच कराने से इंकार कर दिया। बाद में उसे राजकीय किशोरी संरक्षण गृह भेज दिया गया। इस मामले में दूल्हा समेत सात लोगों की पहले ही गिरफ्तार हो चुकी है। 
विज्ञापन


मालूम हो कि गोंडा अलीगढ़ से आए कुछ लोगों ने मंगलवार को पनुवानौला के खोला गांव निवासी नौवीं में पढने वाली एक बालिका की शादी गोंडा निवासी गजेंद्र सिंह से करवा दी थी। बताया गया है कि इस मामले में कुछ बिचौलिए भी लिप्त थे। चाइल्ड हेल्प लाइन से जुड़े कुछ लोगों और बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रशांत जोशी ने इसकी शिकायत पुलिस प्रशासन और अन्य लोगों से की। शिकायत मिलने के बाद एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के निर्देश पर बालिका को ब्याह कर ले जा रहे इन लोगों को अल्मोड़ा के निकट पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। मामला राजस्व पुलिस क्षेत्र का है और राजस्व पुलिस की जांच के बाद इस मामले में दूल्हा गजेंद्र सिंह के अलावा दोनों पक्षों के सात लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इसमें दुल्हन की दादी भी शामिल है। 

इधर बृहस्पतिवार को इस नाबालिग किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला अस्पताल लाया गया लेकिन उसने मेडिकल जांच कराने से इंकार कर दिया। क्षेत्रीय पटवारी एनएस बिष्ट ने बताया कि बालिका की बाहरी जांच के बाद उसे राजकीय किशोरी संरक्षण गृह भेज दिया गया। पटवारी ने बताया कि इस मामले में दुल्हन के माता-पिता और शादी कराने वाले पंडित की भी गिरफ्तारी होनी है लेकिन यह लोग घर से भागे हैं। उन्होंने बताया कि जांच में दोषी पाए जाने पर कुछ अन्य की भी गिरफ्तारी हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें