फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: काकड़ीघाट पहुंचे दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया

Sun, 29 Sep 2024 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुछ दिन पूर्व जेल से रिहा होने के बाद दिल्ली सरकार के पूर्व उच्च शिक्षा, शहरी विकास मंत्री व पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया ने रविवार को काकड़ीघाट पहुंचकर कर्कटेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने कोसी नदी के किनारे शिला पर बैठकर काफी देर तक मछलियों को दाना खिलाया। बाद में उन्होंने ध्यान केंद्र में भी कुछ समय बिताया।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसौदिया ने राजनीति से संबंधित किसी भी विषय पर कोई वार्ता नहीं की। मनीष सिसौदिया ने विवेकानंद सेवा समिति के अध्यक्ष हरीश सिंह परिहार से काकड़ीघाट के इतिहास की जानकारी जुटाई। साथ ही सिसौदिया ने ज्ञान वृक्ष के नीचे समय व्यतीत किया और स्वामी विवेकानंद से जुड़ी यादों के बारे में भी जानकारी हासिल की। मनीष सिसौदिया ने कहा कि काकड़ीघाट में ऐतिहासिक महादेव मंदिर तथा स्वामी विवेकानंद की ध्यान स्थली होने के कारण भक्ति व धार्मिक आस्था यहां तक ले आई। इस दौरान विवेकानंद सेवा समिति ने सिसौदिया को ज्ञान वृक्ष पर आधारित पुस्तिका भेंट की। वहां पर मंदिर के पुजारी ललित नैनवाल, पूरन सिंह, रवि मोहन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें