साइकिल दौड़ के लिए तैयार प्रतिभागी।
- फोटो : amar ujala
अगनेरी मंदिर परिसर में 12 अप्रैल से होने वाले चैत्राष्टमी मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पूर्व दूसरे दिन खेल प्रतियोगिताओं का सिलसिला चला। जिसमें जीआईसी कलरौं की बालिकाएं छाई रहीं। साइकिल दौड़ बालक और बालिका वर्ग में क्रमश: मणिशंकर जोशी और नेहा ममगाईं ने प्रथम और संदीप पटवाल और नेहा वर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इसी तरह कबड्डी बालिकाओं में जीआईसी कलरौं प्रथम और जीजीआईसी चौखुटिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कुर्सी दौड़ बालक और बालिका में क्रमश: संदीप रावत और विद्या नेगी प्रथम और नितिन वर्मा और आस्था जोशी द्वितीय,ा नरेंद्र सिंह और भावना तृतीय रहे।
रस्साकसी मेें जीआईसी कलरौं प्रथम और राउमा विद्यालय भटकोट द्वितीय रहे। रेफरी की भूमिका में नीलमपुरी बिष्ट, प्रीति सैनी, ज्यौति जोशी, बबलू रावत, श्याम सिंह रावत और भरतपाल थे। इस मौके पर मेला समिति के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप बिष्ट, प्रधान दानसिंह, दयाल मेहरा, मनोहर रावत, सुरेंद्र मनराल, दरबान सिंह बिष्ट, जीवन नेगी, केवल रावत आदि मौजूद रहे।