फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत प्रतिशत मतदान के लिए जीजीआईसी की छात्राओं ने किया नुक्कड़

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। लोकसभा के पहले चरण के मतदान के लिए जीजीआईसी की छात्राओं ने स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक कर शत-प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया। इस दौरान लोगों को मतदान का महत्व भी समझाया गया।
विज्ञापन


विद्यालय की 12वीं की छात्राओं ने शिक्षिका डॉ. अमिता प्रकाश और माया मेहरा के निर्देशन में मल्ला कौला, काली खोली और मुख्य बाजार में नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया।

क्षेत्रवासियों से छात्राओं ने शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की। प्रधानाचार्या तनुजा जोशी ने कहा कि जन जागरूकता कार्यक्रमों में बच्चों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. नीलम सैनी और देवकी पंत आदि भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें