फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora Crime: पिता बोला- नाबालिग बेटी घर से गई थी...लौटकर नहीं आई, लड़की के साथ दुष्कर्म; पुलिस ने किया बरामद

Thu, 13 Jun 2024 04:39 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा में एक अधेड़ के किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

अल्मोड़ा के लमगड़ा ब्लॉक में एक अधेड़ के किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है।

लमगड़ा निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर में बताया कि 12 जून को उसकी नाबालिग बेटी घर से गई थी लेकिन लौटकर नहीं आई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने सीओ सिटी विमल प्रसाद और लमगड़ा के थानाध्यक्ष राहुल राठी को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने दबिश देकर नाबालिग को आनंद सिंह निवासी लमगड़ा के पास से बरामद किया।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: दोस्त के घर से लौट रही नाबालिग से दुष्कर्म, अपने ने ही दिया धोखा, जानिए आठ दिन बाद क्या हुआ?
विज्ञापन


नाबालिग के मेडिकल में उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो समेत आईपीसी की धारा 363/366 ए व 376(3) में केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें