फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Road Accident: रानीखेत में दर्दनाक हादसा...ताड़ीखेत में कार खाई में गिरी, बुजुर्ग की मौत, एक गंभीर

Sat, 27 Sep 2025 01:29 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

रानीखेत से ताड़ीखेत की ओर जा रही कार (यूके 18-4995) हाईडिल के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रानीखेत के ताड़ीखेत क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। रानीखेत से ताड़ीखेत की ओर जा रही कार (यूके 18-4995) हाईडिल के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 85 वर्षीय कुशल सिंह रौतेला की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कार को ग्राम ऐराड़ी निवासी लाखन सिंह बिष्ट पुत्र रतन सिंह बिष्ट चला रहे थे। उनके साथ कार में गनियाद्योली निवासी अनुराधा बिष्ट (42) पत्नी कुलदीप बिष्ट भी सवार थीं। हादसे में अनुराधा को गंभीर चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उप जिला चिकित्सालय रानीखेत रेफर किया गया है। वहीं कार में सवार करन राजौरिया को मामूली चोटें आईं। चालक लाखन सिंह का कहना है कि वाहन का स्टीयरिंग लॉक हो गया और ब्रेक भी फेल हो गए, जिससे संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें