अल्मोड़ा। छात्रसंघ चुनाव के लिए सोबन सिंह जीना परिसर के मुख्य कैंपस में सीसीटीवी कैमरे लगाते समय एक मजदूर छज्जे से गिर गया। हादसे में मजदूर के सिर पर गहरी चोटें आई हैं। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है।
बृहस्पतिवार को कैंपस में छात्र संघ चुनाव के लिए सीसीटीवी लगाए जा रहे थे। इस दौरान दीपक भंडारी का छज्जे पर काम करते समय संतुलन बिगड़ गया और वह परिसर प्रागंण में सिर के बल गिर गए। निवर्तमान छात्र महासंघ वरुण कपकोटी ने अपने निजी वाहन से अन्य छात्रों की मदद से घायल को बेस अस्पताल पहुंचाया जहां घायल का उपचार किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सीपी भैसोड़ा का कहना है कि मजदूर के सिर पर गंभीर चोट आई हैं उसका उपचार किया जा रहा है।