फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मम जनकहि तोहि रही मिताई तव हित कारन आयउं भाई...

Thu, 02 Oct 2025 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
कर्नाटक खोला की रामलीला में अंगद रावण संवाद का दृश्य।
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित रामलीला में अंगद रावण संवाद आकर्षण का केंद्र रहा। नंदादेवी मंदिर में आयोजित रामलीला में नवें दिन लंका दहन, विभीषण रावण संवाद, रामेश्वरम पूजन, अंगद रावण संवाद, रावण मंदोदरी संवाद, मेघनाद लक्ष्मण संवाद और लक्ष्मण शक्ति आदि प्रसंग मंचित किए गए।
विज्ञापन

श्री राम का दूत बनकर अंगद रावण दरबार में पहुंचते हैं। रावण अंगद से आने का कारण पूछता है तब अंगद कहते हैं मम जनकहि तोहि रही मिताई। तव हित कारन आयउं भाई..।
अर्थात हे रावण तुम्हारी और मेरे पिता बाली के बीच पुरानी मित्रता थी। इसीलिए मैं तुम्हारी भलाई के लिए ही यह दूत का कार्य करने आया हूं। जगदीश भंडारी ने अंगद, हरि विनोद साह ने रावण, अविरल जोशी ने लक्ष्मण, संजय साह ने और मेघनाद का अभिनय किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एसएसपी देवेंद्र पींचा, विशिष्ट अतिथि चंचल तिवारी, पार्षद अंजू बिष्ट, कोतवाल योगेश उपाध्याय ने रामलीला का शुभारंभ किया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह मेर, संयोजक वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश पांडे, निर्देशक गणेश मेर, परितोष जोशी ने अतिथियों को राम प्रसादी प्रदान की।
संचालन सचिव अर्जुन सिंह बिष्ट ने किया। वहां नंदादेवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोज वर्मा, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, अनूप साह, दीपक वर्मा, सुभाष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें