फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: भजनों से भक्तिमय हुए दुर्गा और देवी पूजा पंडाल

Thu, 02 Oct 2025 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
बागेश्वर के नुमाइश खेत मैदान में आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल में भजन-कीर्तन और नृत्य करती महिलाएं।
विज्ञापन
बागेश्वर। शारदीव नवरात्र में जिले का माहौल भक्तिमय है। नगर के नुमाइशखेत मैदान में बने दुर्गा और देवी पूजा पंडालों में शाम से रात तक भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। बड़ी संख्या में नगर के विभिन्न वार्डों से महिलाएं आकर भजन-कीर्तन कर रही हैं। दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष मुकेश साह ने बताया कि नवमी की रात को भंडारा और दशमी की सुबह हवन-यज्ञ के बाद मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम होगा। देवी पूजा कमेटी के राजेंद्र उपाध्याय, मनोज जोशी, प्रशांत मलड़ा आदि ने बताया कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा पंडाल में दर्शन को पहुंच रहे हैं। आज मूर्ति विसर्जन के साथ महोत्सव का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें