फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल यात्रियों के लिए सड़कें सुगम और सुरक्षित बनाएं

विज्ञापन
अल्मोड़ा के चौघानपाटा में लोगों को सड़क पर पैदल यात्रियों के अधिकारों की जानकारी देते संस्था के ? - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर में सड़क पर पैदल यात्रियों के अधिकारों की जागरूकता को ससटनेबल अरबन मोबिलिटी नेटवर्क (समनेट) ने तीन दिवसीय अभियान शुरू कर दिया है। चौघानपाटा में आयोजित कार्यक्रम में पर्चे, पोस्टरों से पैदल यात्रियों के लिए सड़कें सुगम और सुरक्षित बनाने के प्रति जागरूक किया। साथ ही लोगों के सुझाव भी लिए गए।
विज्ञापन

समनेट उत्तराखंड के समन्वयक रघु तिवारी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों और शारीरिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए शहर की सड़कों में पैदल चलना कठिन हो गया है। ऐसे में पैदल पथों, पार्किंग और नगरीय सार्वजनिक यातायात को बढ़ाने की जरूरत है।
वहीं विभिन्न संगठनों ने सड़कों में पैदल चलने वाले लोगों की सुरक्षा को देखते हुए व्यवस्थित और प्रबंधित यातायात पर जोर दिया। लोगों ने सड़क के किनारे पैदल पथों का निर्माण, दोपहिया वाहनों के लिए टम्टा धर्मशाला, पंचधारा स्कूल और जीजीआईसी के पास नए पार्किंग स्थल बनाने के सुझाव दिए। कोतवाल अरुण वर्मा ने भी लोगों को यातायात संबंधी जानकारी दी।
विज्ञापन

अभियान में पेंशन एसोसिएशन, महिला समिति, महिला हाट, ग्रीन हिल्स, अमन आदि सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर नीलिमा भट्ट, शशि शेखर, धीरज वर्मा, धीरेंद्र सिंह, अंशुल मेहता, प्रदीप कुमार, रेनू नेगी, विनीता खत्री, रीता दुर्गापाल, आशा कर्नाटक, आनंद रावत, आनंद पाठक, खीम सिंह रौतेला, मोहन सिंह, देवेंद्र सिंह, हेम चंद्र जोशी, अमित जोशी, वैभव, शुभम् वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें