अल्मोड़ा डोल बगीचे का विरीक्षण करते उद्यान अधिकारी टीएन पांडे।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। लंबे समय से उपेक्षित रहे डोल बगीचे में उद्यान विभाग अब आड़ूू और सेब का बगीचा विकसित कर रहा है। इस बगीचे में उद्यान विभाग ने आड़ूू और सेब के उन्नत प्रजाति के पौधों का रोपण किया है।
लमगड़ा विकासखंड में डोल में उद्यान विभाग के पास दो हेक्टेयर भूमि का बगीचा है। यह क्षेत्र फल और सब्जी उत्पादन के लिए भी उपयुक्त है। लंबे समय से यह उद्यान उपेक्षित था। राज्य बनने के बाद सरकार ने इस उद्यान को निजी हाथों में दे दिया था।
चार साल पूर्व यह बगीचा पुन: उद्यान विभाग को मिला है। उद्यान विभाग अब इस उद्यान में आड़ूू और सेब का बगीचा विकसित कर रहा है। विभाग ने यहां आड़ूू के उन्नत प्रजाति रेडजोन के 335 पौधे और सेब प्रजाति के रेड चीफ, बांस डेलिसियस, हनीक्रैप के 350 पौधे रोपित किए हैं। यह प्रजातियां तीन साल में फल देने लगती हैं।
इसके अलावा यहां पर सेब के 20 हजार पौैधों की नर्सरी भी तैयार की जा रही है। जिसमें उद्यान विभाग ने करीब छह किलो सेब की उन्नत प्रजाति का बीज बोया है। यहां सेब के उन्नत प्रजाति के मदर प्लांट भी तैयार किए जाएंगे। नर्सरी विकसित करने पर इसका लाभ किसानों को भी मिलेगा। मुख्य उद्यान अधिकारी टीएन पांडे ने बताया कि यहां गोल मूली का भी विभाग उत्पादन कर रहा है। जिससे बीज बनाकर काश्तकारों को उपलब्ध कराया जा रहा है।