फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजर भूमि के उपयोग की दिशा में बनाएं ठोस योजना : जोशी

Thu, 11 Dec 2025 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक लेते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में कृषि, उद्यान, सैनिक कल्याण और ग्राम्य विकास विभागों की समन्वित समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जिले में बंजर पड़ी भूमि के उपयोग की दिशा में ठोस योजना बनाकर उसे मिशन मोड में लागू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में लखपति दीदी योजना, पलायन रोकथाम योजना, एप्पल मिशन, मौन पालन, मधुग्राम के रूप में ग्रामों का विकास और पॉलीहाउस स्थापना की रफ्तार को और तेज करने पर जोर दिया गया। मंत्री ने कहा कि ये सभी योजनाएं सीधे किसानों और ग्रामीण महिलाओं की आजीविका से जुड़ी हैं इसलिए प्रत्येक लाभार्थी तक योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जिले में हॉर्टी-टूरिज्म की परिकल्पना पर भी काम शुरू करने को कहा। समीक्षा के दौरान मंत्री ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के दावों का तत्काल निस्तारण करें ताकि किसानों को समय पर आर्थिक राहत मिल सके। उन्होंने कृषि विभाग की ओर से वितरित किए जाने वाले उपकरणों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि किसान को जो उपकरण मिले, वह उपयोगी और टिकाऊ हों। सैनिक कल्याण की समीक्षा के दौरान जोशी ने जिला सैनिक विश्राम गृह और विभाग के कार्यालय के पुनर्निर्माण को अत्यंत आवश्यक बताया। उन्होंने उद्यान, कृषि और ग्राम्य विकास विभागों से आपसी समन्वय मजबूत करने और जनप्रतिनिधियों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने को कहा। बैठक में महिला उद्यमिता परिषद उपाध्यक्ष गंगा बिष्ट, जिलाधिकारी अंशुल सिंह, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, भाजपा महानगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें