फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चुनावी प्रक्रियाओं में लगातार हो रही धांधलियों के विरोध में कांग्रेस ने की बैठक

Thu, 11 Dec 2025 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। भाजपा पर वोट चोरी और चुनावी प्रक्रियाओं में लगातार हो रही धांधलियों के विरोध में कांग्रेस ने रानीखेत में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बृहस्पतिवार को बैठक पूर्व विधायक करन माहरा और रानीखेत विधानसभा के प्रभारी दीप डांगी के नेतृत्व में आयोजित हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पर लगातार चुनावी प्रणाली को प्रभावित करने, मताधिकार से छेड़-छाड़ करने और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने के गंभीर आरोप लग रहे हैं। कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए अब आमजन भी परिवर्तन को लेकर पूरी तरह सजग और तैयार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली महारैली में पहुंचकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के इस जन आंदोलन को मजबूत करने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन गोपाल सिंह देव ने किया। इस दौरान पीसी सदस्य कैलाश पांडेय, चिलियानौला नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, कोऑर्डिनेटर कुलदीप कुमार, भिकियासैंण नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक बिष्ट, नीमा कडाकोटी, गीता पवार, नेहा माहरा, अंकिता पंत, त्रिभुवन शर्मा, कैलाश पंत, देवगिरी गोस्वामी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें