फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मडुवा उत्पादन पर सरकार दे रही बोनस

Fri, 01 Jul 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
राजनेताओं की गिर रही साख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा।  विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि मडुवा हमारी आर्थिकी का आधार है। मडुवा हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। देश और विदेश में इसकी मांग बढ़ती जा रही है। मडुवा के उत्पादन पर सरकार किसानों को 200 रुपये क्विंटल बोनस भी दे रही है। धौलादेवी ब्लाक के खोला जिला पंचायत क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की चमुवा में हुई बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने काश्तकारों से पारंपरिक खेती कोआधुनिक तकनीक से अपनाते हुए आर्थिक स्तर ऊंचा उठाने का आह्वान किया। राज्य गठन के 16 सालों में विभिन्न राजनीतिक  दलों की सरकारों को काम करने का मौका मिला है। जनता को सरकारों का मूल्यांकन करना चाहिए। उन्होंने लोगों की पेंशन, पेयजल से संबंधित समस्याएं सुनी और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष  पीतांबर पांडे ने कार्यकर्ताओं से प्रदेश सरकार की नीतियों को जनता तक  पहुंचाने का आह्वान किया। पूर्व प्रधानाचार्य डुंगर सिंह नेगी की अध्यक्षता  में हुई बैठक में राम सिंह कार्की, केशर सिंह, भगवान सिंह, हरी मोहन भट्ट,  नारद भट्ट, रमेश चंद्र, हरीश राम, राजेंद्र गैड़ा, पूरन बिष्ट, दिवान  बिष्ट, रमेश चंद्रा, राजेंद्र बिष्ट, नंदन बिष्ट, प्रताप बिष्ट, कुंदन राम,  हमेश सिंह, प्रताप सिंह, खीमानंद पांडे, महेश सिंह, गोविंद बल्लभ, गोपाल  सिंह, आन सिंह, गोपाल प्रसाद, पूरन बिष्ट आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन


इसके बाद  विधानसभा अध्यक्ष ने पोखरी गांव पहुंच कर कुमाऊंनी लोक कला समिति के अध्यक्ष दिवान बिष्ट के निर्देशन में चल रहे कुमाऊंनी लोक गीत और लोक नृत्य  कार्यक्रम में भाग लिया और समिति के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें