फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीखेत-द्वाराहाट में मां दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम

Thu, 18 Oct 2018 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत।
विज्ञापन
चौबटिया दुर्गा पूजा में उमड़े श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 क्षेत्र में दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम मची हुई है। विभिन्न पंडालों पर पूजा-अर्चना के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। रानीखेत गांधी चौक स्थित पंडाल पर भी पंडितों के मंत्रोच्चार के बाद कई अनुष्ठान संपन्न कराए गए। बैंक बिल्डिंग स्थित पंडाल पर भी काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


यहां नियमित रूप से श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया जा रहा है। चौबटिया स्थित पंडाल पर भी सुबह और शाम के वक्त आरती में काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। खनियां भी मां दुर्गा पूजा समारोह जारी है। अष्टमी पर द्वाराहाट के सभी मंदिरों में भीड़ रही। ऐतिहासिक ग्वेल देवता मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान वहां जागर का भी आयोजन किया गया। उधर, चिलियानौला स्थित हैड़ाखान मंदिर में भी विश्व शांति के लिए जगदंबा महायज्ञ जारी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें