फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान मेले, प्रदर्शनी और ड्रामा में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 18 Oct 2018 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
द्वाराहाट में विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते अधिकारी और अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 राजकीय इंटर कालेज द्वाराहाट में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी, विज्ञान मेला और विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिताएं हुई। मुख्य अतिथि कोआपरेटिव सोसाइटी के अध्यक्ष संजय मठपाल ने कहा कि वर्तमान समय विज्ञान का है, बच्चों को विज्ञान आधारित शिक्षा देनी होगी। प्रतियोगिता में विकासखंड के 22 विद्यालयों के 150 बाल वैज्ञानिकों और 31 शिक्षकों ने भाग लिया।
विज्ञापन


जूनियर और सीनियर स्तर पर तमाम प्रतियोगिताएं हुईं। विज्ञान प्रदर्शनी के कृषि और जैविक खेती जूनियर वर्ग में कपिल आर्य, मनोज कुमार, कपिल कुमार और सीनियर वर्ग में चंपा, रवियांश और समीर, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में भूपेंद्र, पंकज, मेघा, यामिनी, ललित और सोनी, संसाधन प्रबंधन में दीपक सिंह और हर्षित बिष्ट, सागर, कंचन, मेघा जीना, अपशिष्ट प्रबंधन में विवेक पंत, नयनदीप चौधरी, बबिता, हिमांशी, भास्कर और प्रमोद तिवारी, परिवहन एवं संचार में यशपाल चौधरी, रोशन सिंह, इशिता रावत, प्रेरणा, ज्योति और प्रीति पंत, गणितीय प्रतिरूप में मनीष, भावना, योगेश, अमन, मानसी और पवन तिवारी अव्वल रहे। विज्ञान मेला टीम प्रोजेक्ट में प्राची-आशीष, दीक्षा-मनीष, ऋषभ पुजारी-मोहित पांडे की जोड़ी, व्यक्तिगत प्रोजेक्ट में खुशाल आर्या, तुषार गोस्वामी, कुलदीप कुमार ने बाजी मारी। विज्ञान ड्रामा में डीआईसी पहले, जीजीआई उभ्यारी दूसरे और जीआईसी असगोली तृतीय स्थान पर रहे। विशिष्ट अतिथि बीईओ एसएस बिष्ट और उप शिक्षा अधिकारी बीएल आर्य, प्रधानाचार्य विशन राम शैल, ललित मठपाल, जमुना प्रसाद तिवारी आदि ने विचार रखे। इस दौरान देवेंद्र रौतेला, प्रकाश जोशी, हरीश बिष्ट, चंदन नेगी, मुकेश चौधरी भूपाल अधिकारी, दीपक शर्मा सहित तमाम लोग मौजूद थेे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें