फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ ने तीन सीधे सेटों में दी द्वाराहाट को शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। शीतला पुष्कर मैदान में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराज्यीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में जनाडू वॉरियर्स लखनऊ ने द्वाराहाट की टीम को तीन सीधे सेटाें में मात देकर उद्घाटन मुकाबला जीत लिया। इससे पहले द्वाराहाट सांस्कृतिक समिति की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का विधायक महेश नेगी ने उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन और खेल भावना को तरजीह देने का आह्वान किया। आयोजकों ने कोविड-19 के नियमों का पूरा ख्याल रखा है।
विज्ञापन

बुधवार को हुए उद्घाटन मुकाबले में में विधायक महेश नेगी और अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। विधायक ने सर्विस देकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उद्घाटन मुकाबले में शुरू के दो सेट में द्वाराहाट की टीम ने जनाडू वॉरियर्स को कड़ी टक्कर दी। तीसरे सेट में द्वाराहाट के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए। फलस्वरूप जनाडू वारियर्स ने 25-22, 25-20 और 25-12 से पहले तीन सेट जीकर मैच अपने नाम किया।
लखनऊ की टीम अपने कोच राहुल बिष्ट रामू के नेतृत्व में भाग लेने आई थी। राहुल बिष्ट द्वाराहाट के निवासी हैं। खेल प्रेमी होने से वह लखनऊ से टीम लेकर पहुंचे हैं। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन

मैच के मुख्य निर्णायक तुषार, शेखर कांडपाल और अनुराग साह और उद्घोषक विमल साह थे। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल साह, खेल निदेशालय के डिप्टी डायरेक्टर सुरेश चंद्र पांडेय, उपजिलाधिकारी आरके पांडेय, केसीडीएफ अल्मोड़ा अध्यक्ष भूपेंद्र कांडपाल, कैलाश भट्ट, मनोज उपाध्याय, सुरेंद्र लाल साह सहित तमाम खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें