फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा संपदा दिवस पर कैंट के कई पर्यावरण मित्र हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कोरोना के चलते यहां छावनी परिषद में रक्षा संपदा दिवस भी सूक्ष्म रूप से आयोजित किया गया। कैंट बोर्ड के सीईओ अभिषेक आजाद, उपाध्यक्ष संजय पंत, पूर्व उपाध्यक्ष मोहन नेगी ने रक्षा संपदा दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान कोरोनाकाल में शानदार कार्य करने वाले कई कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

रक्षा संपदा दिवस के अवसर छावनी परिषद में सूक्ष्म कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीईओ अभिषेक आजाद ने रक्षा संपदा दिवस के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हर साल यह कार्यक्रम वृहद रूप में मनाया जाता था, लेकिन इस बार कोविड-19 के चलते इसे सूक्ष्म रूप में आयोजित किया जा रहा है।
इस दौरान कोरोनाकाल में स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र दिए गए। यहां छावनी उपाध्यक्ष संजय, पूर्व उपाध्यक्ष मोहन नेगी, सभासद बिंदू रौतेला के अलावा छावनी परिषद के तमाम अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। बता दें कि बीते वर्षों में यह कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया जाता था। विद्यालयी बच्चों के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम भी यहां आयोजित होते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें