फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपीपी मोड में दिए जाएंगे घाटे में चलने वाले टीआरसी : जोशी

Sat, 06 Jul 2019 11:13 PM IST
दीपक नेगी बागेश्वर।
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते कुमाऊं मंडल विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश चंद्र जोशी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुमाऊं मंडल। विकास निगम के अध्यक्ष और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश चंद्र जोशी ने कहा कि कुमाऊं मंडल विकास निगम के घाटे में चलने वाले पर्यटक आवास गृहों (टीआरसी) को पीपीपी मोड में दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अन्य टीआरसी भवनों का सुधारीकरण किया जाएगा। शहर के बीच में स्थापित गैस गोदाम को यहां से हटाकर शहर से बाहर स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन


तहसील रोड स्थित टीआरसी में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के सभी पर्यटक् आवास गृहों का एकीकरण कर उनमें ठहरने वाले लोगों को अच्छी सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति पांच किलों के 19 सिलेंडर रख सकता है। साथ ही इनका क्रय विक्रय भी कर सकता है। साहसिक पर्यटन और रीवर राफ्टिंग के लिए आने वाले पर्यटकों को सस्ती दरों पर टैक्सी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। 

इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्येक बूथ तक सदस्यता अभियान चलाएगी। बागेश्वर जिले में 37 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य है। 17 साल के इंटर पास युवाओं को भी सदस्यता दिलायी जाएगी। इस मौके पर विधायक चंदन राम दास, जिलाध्यक्ष शेर सिंह गड़िया, महासचिव सुरेश कांडपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें