फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 डोगरा रेजीमेंट में सेना और स्कूली बच्चों ने किया पौधारोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। 14 डोगरा रेजीमेंट की ओर से यहां घिंघारीखाल में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रजाति के दर्जनों पौधे लगाए गए। अभियान में छावनी परिषद, वन विभाग, विद्यालयों के बच्चों और सेना के जवानों और उनके परिजनों ने भाग लिया। सभी ने पौधों के संरक्षण पर जोर दिया। 14 डोगरा रजीमेंट घिंघारीखाल में तैनात है।
विज्ञापन


कमान अधिकारी कर्नल अमित सैनी और छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी अभिषेक आजाद ने पौधरोपण की शुरुआत की। कहा कि जल संरक्षण के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधों का रोपण करना जरूरी है।

उन्होंने बच्चों से भी समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने पर जोर दिया। छावनी सभासद बिंदू रौतेला, दीप्ति सैनी, स्कूली बच्चों, रेजीमेंट के जवानों और उनके परिवार के लोगों ने चौड़ी पत्ती और बहुपयोगी प्रजाति के दर्जनों पौधों का रोपण किया। पर्यावरण प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव को रोकने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें