प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अल्मोड़ा, सोमेश्वर और जैंती में लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा निकाली। अल्मोड़ा में चौघानपाटा स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मुंशी हरी प्रसाद टम्टा के मूर्ति स्थल से निकली पदयात्रा का समापन पल्टन बाजार में हुआ। यहां हुई सभा में विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि हरीश रावत सरकार द्वारा प्रदेश में किए गए विकास कार्यों से भाजपा घबरा गई थी और चुनाव में करारी हार देख भाजपा ने राजनीतिक कुचक्र रचा।
कांग्रेस कार्यकर्ता चौघानपाटा में एकत्र हुए। इसके बाद उन्होंने मुंशी हरी प्रसाद टम्टा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर लोकतंत्र बचाओ पद यात्रा निकाली। यात्रा मालरोड से लाला बाजार, चौक बाजार, खंजांची मोहल्ला होकर पल्टन बाजार पहुंची। यात्रा में शामिल कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पार्टी के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। पल्टन बाजार में हुई सभा में वक्ताओं भाजपा पर जमकर भड़ास निकाली। विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर कांग्रेस सरकार की उपलब्धि बताऐगे और भाजपा के षड्यंत्र का पर्दाफाश करेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा आदि ने भी विचार रखे। यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती महरा, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, केवल सती, सिकंदर पवारा, आनंद सिंह बगडवाल, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, पूरन रौतेला, प्रताप सिंह सत्याल, आनंद सिंह ऐरी, किरन साह, त्रिलोचन जोशी, मनोज सनवाल, अख्तर हुसैन, गोपाल साह, दीप डांगी, भूपेंद्र भोज, अमर बिष्ट, आशा टम्टा, गीता मेहरा, हेम तिवारी, राधा बिष्ट, सरिता टम्टा, संजय दुर्गापाल, दीपा त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
जैंती में चौखुरी से काने गांव तक निकली पदयात्रा में काफी लोग शामिल थे। नुक्कड़ सभाओं में विधायक और विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि सालम क्षेत्र स्वतंत्रता सेनानियों की भूमि है। पूर्वजों ने देश की आजादी में योगदान किया था वर्तमान पीढ़ी लोकतंत्र को बचाने को आगे आएं। कांग्रेस नेता दिनेश कुंजवाल, ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सतवाल आदि ने विचार रखे। प्रताप राम, किशन कन्याल, दीवान बोरा, किशन भंडारी, देवीदत्त शर्मा, गिरीश जोशी, जीत सिंह, माया बर्गली, सोनी बिष्ट, तनुजा जोशी, रमेश कुंजवाल आदि शामिल थे। उधर भैंसियाछाना में निकली यात्रा में धरम सिंह बिष्ट, प्रमुख हरीश बनौला, पूरन सिंह सुप्याल आदि शामिल हुए।
सोमेश्वर में शहीद स्मारक से पल्यूड़ा तक यात्रा निकाली। सभा में वक्ताओं ने भाजपा पर षडयंत्र की राजनीति करने का आरोप लगाया। प्रमुख दीपक बोरा, सिंह बजेठा, किशोर नयाल आदि ने विचार रखे। पदयात्रा में नंदन बिष्ट, राजेंद्र बोरा, दीपक आर्या, गोपाल मेहरा, भीम सिंह, हरीश लाल, रचना भंडारी, प्रताप जलाल, बबलू अल्मियां, प्रकाश बिष्ट, अजय सिंह, प्रकाश खाती, अमर सिंह आदि शामिल थे।