द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए द्वाराहाट व्यापार मंडल ने एक सप्ताह के लिए पूर्णबंदी का निर्णय लिया है। चार मई से शुरू पूर्णबंदी नौ मई तक प्रभावी रहेगी।
नगर पंचायत सभागार में व्यापार मंडल पदाधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। पूर्णबंदी में सभी दुकानों को शामिल किया गया है। आवश्यक सेवा के तहत केवल दो दवाइयों की दुकानें बारी-बारी से खुलेंगी।
वहीं दूध दुकान के बाहर सुबह आठ बजे तक ही मिलेगा। तय हुआ कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई के साथ ही आर्थिक दंड भी लगेगा।
बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष मुकेश साह, जिला उपाध्यक्ष भगवान चौधरी, नगर अध्यक्ष आशीष वर्मा, भूपेंद्र कांडपाल, भूपेंद्र रौतेला, मदनमोहन पांडे, जगदीश भट्ट, सुनील भट्ट, थाना प्रभारी गौरव जोशी, राजस्व उपनिरीक्षक आशुतोष लोहनी आदि रहे।