फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: वीपीकेएएस में भारत विस्तार फेज वन के राष्ट्रीय शुभारंभ का सीधा प्रसारण

Thu, 19 Feb 2026 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (वीपीकेएएस) अल्मोड़ा में भारत विस्तार (फेज–1) के राष्ट्रीय शुभारंभ का सीधा प्रसारण किया गया। प्रतिभागियों को भारत विस्तार की विशेषताओं, उपयोगिता एवं कृषि क्षेत्र में इसके संभावित प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


भारत विस्तार प्लेटफॉर्म का शुभारंभ जयपुर से केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। भारत विस्तार एक डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर है, जिसे कृषि क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए विकसित किया गया है। यह एकीकृत डिजिटल प्रणाली किसानों के लिए ‘सिंगल डिजिटल डोरवे’ (एकल डिजिटल द्वार) के रूप में कार्य करेगी, जिसके माध्यम से विभिन्न कृषि सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध होंगी। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से किसान मौसम की जानकारी, मंडी भाव, कीट एवं रोग प्रबंधन, मृदा (मिट्टी) स्वास्थ्य, फसल संबंधी वैज्ञानिक परामर्श , विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी तथा सेवाओं का लाभ अपनी ही भाषा में प्राप्त कर सकेंगे।
यह मंच मोबाइल ऐप, वेब इंटरफेस तथा साधारण फोन कॉल के माध्यम से भी उपलब्ध होगा, जिससे डिजिटल साधनों की सीमित पहुंच रखने वाले किसान भी इसका लाभ उठा सकेंगे। इससे किसान समय पर उचित निर्णय लेकर अपनी उत्पादकता एवं आय में वृद्धि कर सकेंगे। संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कांत ने इस पहल को एक परिवर्तनकारी कदम बताते हुए कहा कि यह किसानों के बीच वैज्ञानिक एवं सूचित निर्णय लेने की क्षमता को सुदृढ़ करेगा। उनके उत्पादन और आय में वृद्धि में सहायक सिद्ध होगा। संस्थान में आयोजित इस कार्यक्रम में किसान और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें