मौलेखाल (अल्मोड़ा)। शहीद चूड़ामणि राजकीय इंटर कॉलेज खुमाड़ में एसएमसी और एसएमडीसी सदस्यों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रथम चरण बृहस्पतिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। नोडल अधिकारी प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने बताया कि संकुल खुमाड़ में आने वाले सात विद्यालयों के एसएमसी सचिव, अध्यक्ष और सदस्यों ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जिसमें समग्र शिक्षा के उद्देश्यों, शिक्षा का अधिकार, सामाजिक संपरीक्षा, संसाधनों की उपलब्धता, बाल गणना और नामांकन, पीएम पोषण, स्वच्छता, बाल स्वास्थ्य, वित्तीय प्रबंधन, भौतिक संसाधन, आपदा प्रबंधन, समावेशी शिक्षा आदि बिंदुओं पर चर्चा-परिचर्चा हुई। रमेश चंद्र और भूपेंद्र सिंह मास्टर ट्रेनर की भूमिका में रहे। इस दौरान महेश चंद्र पंचोली, जगदीश चंद्र, आनंद सिंह, प्रकाश चंद्र मिश्रा, जीवन चंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।