फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीसा श्रमिक आज डीएफओ समेत कई दफ्तरों में तालाबंदी करेंगे

विज्ञापन
प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय में धरना देते लीसा श्रमिक और ठेकेदार। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लीसे के भुगतान की मांग को लेकर लीसा श्रमिक और ठेकेदारों ने 11वें दिन भी प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय में धरना दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार और वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने लीसा श्रमिकों, ठेकेदारों को 2015-16 का भुगतान नहीं करने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने 12 फरवरी को प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय अल्मोड़ा, प्रभागीय वनाधिकारी सिविल एवं सोयम वन प्रभाग, वन संरक्षक उत्तरी कुमाऊ वृत के कार्यालयों में अनिश्चितकालीन तालाबंदी करने का एलान किया। उन्होंने प्रदेश सरकार और वन विभाग पर उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि वन विभाग की लापरवाही के कारण श्रमिक आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। परिवार भुखमरी के कगार पर हैं। धरने पर हरीश पांडे, खीम सिंह बिष्ट, विपिन पंत, राजेंद्र किरौला, राधा बल्लभ, राजेंद्र सिंह, दीपक पांडे, मोहन रावत, कुशाल सिंह चिलवाल, ललित उप्रेती, खष्टी बल्लभ पांडे, भूपाल रावत, सुरेंद्र बेलवाल, पीसी जोशी, विनोद जोशी, पंकज जोशी, विजय बजेठा बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें