फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: फीडर पर गिरी बिजली, विद्युत आपूर्ति बाधित

Fri, 13 Jun 2025 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। शुक्रवार को बिजली से मजखाली और चौकुनी के फीडरों में खराबी आ गई। इससे मजखाली, चौकुनी क्षेत्र ही नहीं रानीखेत और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर बिजली की आंखमिचौली रही।
विज्ञापन


सुबह से ही बिजली का आना-जाना लगा रहा। इससे स्थानीय निवासियों के साथ-साथ सीएससी सेंटर, दुकानदारों और अन्य ऑनलाइन कार्यों पर निर्भर लोगों के कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुए। बिजली की इस अनियमित आपूर्ति को लेकर क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। विद्युत विभाग के एसडीओ आयुष चौहान ने बताया कि बिजली गिरने से चौकुनी और मजखाली फीडर में तकनीकी खराबी आ गई थी। इस के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रही। उन्होंने बताया कि विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर दिक्कत को दूर कर लिया है और व्यवस्था में सुधार कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें