सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। आंधी के साथ बारिश आने से कई जगह गांव में पेड़ गिरे हैं। इससे विद्युतापूर्ति बाधित हो गई है। दोपहर 12 बजे से बिजली की आंखमिचौली चलती रही। करीब तीन दर्जन गांवों के लोग परेशान रहे। शाम तक विद्युतापूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। इधर, विद्युत विभाग के जेई खुशाल सिंह नेगी का कहना है कि गांव में पेड़ गिरने से तार टूटे हैं, जिन्हें ठीक किया जा रहा है। जल्द ही विद्युतापूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। संवाद