फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉपिंग कांप्लेक्स और पार्किंग में लिफ्ट लगाने का काम पूरा

विज्ञापन
अल्मोड़ा में पालिका के शापिंग कांप्लेक्स और पार्किंग में स्थापित लिफ्ट। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। शहर के शिखर तिराहे पर बने पालिका परिषद के पांच मंजिले शॉपिंग कांप्लेक्स और पार्किंग में लिफ्ट लगाने का काम पूरा हो गया है। कांप्लेक्स में 38.45 लाख लागत से दो लिफ्ट स्थापित कर दी गई हैं। थर्ड पार्टी निरीक्षण के बाद लिफ्ट पालिका को हस्तांतरित होंगी। इसके बाद यहां लोगों को लिफ्ट की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

पालिका परिषद का मालरोड में शिखर तिराहे पर शॉपिंग कांप्लेक्स और पांच मंजिला पार्किंग स्टैंड हैं। यहां करीब 200 दोपहिया और 200 चौपहिया वाहनों की पार्किंग सुविधा है। इस बहुउद्देश्यीय भवन में लिफ्ट की सुविधा नहीं थी। पांच मंजिला पार्किंग में वाहन खड़े करने के बाद वाहन स्वामियों, चालकों और लोगों को पैदल सड़क तक आना पड़ता है।
पालिका परिषद ने इस बहुउद्देश्यीय भवन में लिफ्ट लगाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। इसके बाद शासन से पालिका परिषद को राशि मिली। लिफ्ट लगाने के लिए यांत्रिक शाखा पेयजल निगम रानीखेत को शासन ने निर्माण एजेंसी नामित किया था। निर्माण एजेंसी ने इस बहुउद्देश्यीय भवन में 19.50 लाख और 18.95 लाख लागत से दो लिफ्ट लगाने का काम करीब तीन सप्ताह पूर्व पूरा कर लिया है। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि निर्माण एजेंसी की लिफ्ट का थर्ट पार्टी निरीक्षण कराया जाना है। शासन ने पालिका के कार्यों के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग को नोडल विभाग भी नामित कर दिया है। निर्माण एजेंसी और नोडल विभाग ग्रामीण निर्माण विभाग को लिफ्ट के थर्ड पार्टी निरीक्षण कराने के लिए पत्र लिखा गया है। थर्ड पार्टी निरीक्षण के बाद लिफ्ट पालिका को हस्तांतरित होंगी। इसके बाद इस बहुउद्देश्यीय भवन में लोगों को लिफ्ट सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें