फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: द्वाराहाट में तेंदुओं का कहर, दो दिन में तीन लोगों पर हमला, क्षेत्र में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। विकासखंड के विभिन्न क्षेत्रों में तेंदुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले कई दिनों से मवेशियों के शिकार की घटनाएं सुर्खियों में थीं लेकिन अब तेंदुओं के सीधे ग्रामीणों पर हमला करने से दहशत और गहरा गई है। बीते 24 घंटों में तेंदुए तीन अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों को घायल कर चुके हैं।
विज्ञापन

शनिवार शाम असगोली के रौन पातल निवासी रमेश सिंह अधिकारी और सिमलगांव निवासी नवीन कांडपाल को तेंदुए ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। रविवार सुबह ग्राम पंचायत ध्याड़ी निवासी सुंदर सिंह की 18 वर्षीय पुत्री संगीता पर भी तेंदुए ने हमला किया। लगातार बढ़ रहे तेंदुए के हमलों से लोगों में खौफ है। लोगों ने वन विभाग से पिंजरे लगाने और नियमित गश्त करने की मांग की है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाॅ. रविशंकर सिंह ने बताया कि तीनों घायलों को तत्काल दवाइयां, इंजेक्शन और प्राथमिक उपचार प्रदान कर घर भेज दिया गया है।

बच्चों को स्कूल भेजने से भी डर रहे अभिभावक
क्षेत्र में तेंदुओं का आतंक दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। बीते दो दिनों में तीन ग्रामीणों पर हुए हमलों के बाद स्थिति और भयावह हो गई है। लोग शाम होते ही घरों से बाहर निकलने से कतराने लगे हैं। वहीं अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने में भी डर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए अब केवल जंगलों तक सीमित नहीं रह गए हैं बल्कि आबादी वाले क्षेत्रों तक पहुंचकर हमला कर रहे हैं। लगातार हो रही घटनाओं ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है।
विज्ञापन


वन विभाग से त्वरित कार्रवाई की मांग
लगातार बढ़ रही घटनाओं के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल सर्च ऑपरेशन, पिंजरा लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो किसी बड़ी दुर्घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
-
केस 1 -
नवीन कांडपाल शनिवार शाम लगभग चार बजे कांडे से सुनाड़ी की ओर अपनी स्कूटी से लौट रहे थे। किल्मोड़ीगैर–कलमट के पास अचानक झाड़ियों से निकले तेंदुए ने उन पर झपट्टा मार दिया। हमले में उनकी पीठ और जांघ पर गहरे नाखूनों के निशान आए जबकि स्कूटी के रपटने से अन्य चोटें भी लगीं।
-
केस 2
असगोली के रौन पातल में हुई घटना में तेंदुए ने रमेश सिंह अधिकारी पर जोरदार हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। उनके जबड़े, माथे और सिर पर पंजों से गहरे घाव आए हैं। तीन जगहों पर कुल नौ टांके लगाने पड़े।

केस-3
रविवार को ध्याड़ी गांव में 18 वर्षीय संगीता पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया। उनके हाथों में भी चोट आई है। हालांकि उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है।
-
इनसेट कोट-
तेंदुए के हमले में घायल लोगों को आर्थिक सहायता दे दी गई है। घटनाओं की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। जिन स्थानों पर भी तेंदुए के दिखने की सूचना मिल रही है उन स्थानों पर गश्त की जा रही है। -गोपाल दत्त जोशी, वन क्षेत्राधिकारी द्वाराहाट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें