अल्मोड़ा/सोमेश्वर। सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के दौलाघाट में प्रदेश के पहले कान्हावन का शिलान्यास और भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। रविवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कान्हावन का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इसके बनने के बाद स्वच्छंद घूमने वाली गोमाताओं को आवास, पोषण तथा सुरक्षा मिल सकेगी। इसके साथ-साथ कान्हावन योजना बायोगैस संयंत्र, गोमूत्र और गोबर से बनने वाले उत्पादों के जरिये स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराएगी।
जो पशु आमतौर पर फसलों के लिए हानिकारक माने जाते थे, वह गोमाताएं भविष्य में रोजगार का नया माध्यम बनेंगी। योजना के तहत प्रदेश में पहल कान्हावन का शुभारंभ उनकी विधानसभा सोमेश्वर से होना गौरव की बात है। यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीण आजीविका के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होगी। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, ब्लॉक प्रमुख हवालबाग हिमानी, ग्राम प्रधान रमणा सोनी पांडे, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, गोपाल खोलिया, एनडी जोशी, ललित तिवारी, भुवन चंद्र पांडे, नवीन चंद्र, हरीश रौतेला, गणेश पांडे, विजय बिष्ट, महेंद्र लाल, मुकुल पांडे, ख्याली पांडे, संतोष जोशी, मुकेश जोशी, हरीश उपाध्याय, महेश डांगी, भरत भूषण मौजूद रहे।