फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोगों पर तेंदुए का जानलेवा हमला

Thu, 10 May 2018 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
तेंदुए के हमले में घायल व्यक्ति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 अल्मोड़ा नगर के आसपास तेंदुओं का आतंक बना हुआ है। तेंदुए ने यहां नगर से लगे सिकुड़ा बैंड पर बृहस्पतिवार की सुबह अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों को घायल कर दिया। दोनों लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।  

विज्ञापन

मकेड़ी निवासी दुर्गेश तिवारी (40) बृहस्पतिवार सुबह करीब 7.40 बजे दोपहिया वाहन मेें सिकुड़ा बैंड होते हुए एनटीडी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उदयशंकर नाट्य अकादमी से कुछ दूर पहले एक तेंदुआ आ धमका और दोपहिया वाहन पर सवार व्यक्ति पर हमला कर दिया। जिससे दुर्गेश तिवारी सड़क पर गिर पड़े। 

तेंदुए ने हमला करते हुए उसके पैर में पंजे मार दिए। दुर्गेश ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी दौरान पीछे से एक ट्रक आ गया और ट्रक के चालक ने लगातार हॉर्न बजाना शुरू कर दिया हार्न की आवाज सुनकर तेंदुआ भाग खड़ा हुआ। जिससे दुर्गेश तिवारी की जान बच गई। इसी स्थान पर करीब एक घंटे बाद हमले की दूसरी घटना हुई। तेंदुए ने बाइक सवार सिकुड़ा बैंड निवासी गिरीश कुमार पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर तेंदुए ने गिरीश कुमार को पैर पर पंजे मारकर घायल कर दिया। गिरीश कुमार ने बाइक को तेजी से भगाकर जान बचाई। दोनों घायलों का बाद में जिला अस्पताल में इलाज किया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें