फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पेड़ पर बैठा तेंदुआ देख उड़े होश...बंदर का पीछा करते हुए पहुंचा था आबादी में, वीडियो वायरल

Fri, 12 Jun 2026 05:57 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा नगर के करबला क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया जब एक तेंदुआ पेड़ पर चढ़ा हुआ दिखाई दिया। क्षेत्र के लोगों की नजर जैसे ही पेड़ पर बैठे तेंदुए पर पड़ी आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। 
विज्ञापन
करबला में पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा नगर के करबला क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ पेड़ पर चढ़ा हुआ दिखाई दिया। सुबह के समय क्षेत्र के लोगों की नजर जैसे ही पेड़ पर बैठे तेंदुए पर पड़ी, आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और हर कोई तेंदुए को देखने के लिए पहुंचने लगा।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार तेंदुआ एक बंदर का पीछा करते हुए क्षेत्र में पहुंचा था। इसी दौरान एक बंदर के पीछे भागते हुए वह पेड़ पर चढ़ गया। कुछ देर तक तेंदुआ पेड़ पर ही बैठा रहा, जिससे आसपास के लोग दहशत में रहे। सूचना मिलने के बाद वन विभाग को भी मामले की जानकारी दी गई। इस बीच किसी स्थानीय व्यक्ति ने तेंदुए का वीडियो अपने मोबाइल से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया और पूरे दिन शहर में चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि बाद में यह तेंदुआ पेड़ से उतरकर जंगल की ओर भाग गया। लोगों ने वन विभाग से आबादी वाले क्षेत्रों में वन्यजीवों की बढ़ती आवाजाही पर प्रभावी निगरानी रखने की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में सतर्कता का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें