फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: स्नातक स्तरीय परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए निर्देश

Fri, 12 Jun 2026 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा के निष्पक्ष संचालन को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने नवीन कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में परीक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति और पेयजल जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। डीएम ने सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का पूर्व सत्यापन करने को कहा। सीसीटीवी कैमरों और जैमर की कार्यशीलता जांचने के निर्देश दिए, ताकि परीक्षा की गोपनीयता बनी रहे। बैठक में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र और नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें