फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: गरुड़ में महिला पर तेंदुए का हमला, गंभीर हालत में सीएचसी बैजनाथ में भर्ती

Fri, 04 Sep 2026 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। पाटली गांव में घास काट रही एक महिला पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार और ग्रामीणों के समय पर एकत्र होकर शोर मचाने के कारण तेंदुआ जंगल की ओर भाग खड़ा हुआ जिससे महिला की जान बच सकी। लहूलुहान अवस्था में महिला को सीएचसी बैजनाथ में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पाटली गांव निवासी प्रेमा जोशी पत्नी हेम जोशी (35) बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े छह बजे अपने घर के समीप स्थित खेत में घास काट रही थीं। इसी दौरान घात लगाकर बैठे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। महिला के चिल्लाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग और ग्रामीण तुरंत मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों के एकजुट होकर हल्ला मचाने पर तेंदुआ महिला को छोड़कर जंगल की ओर चला गया। परिजन घायल महिला को सीएचसी बैजनाथ लाए जहां डॉ. पंकज जोशी ने उनका प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टर के अनुसार महिला के बाएं पांव और कमर पर तेंदुए के दांत और पंजों के गहरे घाव हैं।

कोट
स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित महिला को नियमानुसार मुआवजा प्रदान किया जाएगा। तेंदुए की आवाजाही को देखते हुए पाटली गांव और आसपास के क्षेत्रों में वन कर्मियों की गश्त बढ़ाई जा रही है। तेंदुए की लोकेशन और गतिविधियों पर नजर रखने के लिए गांव में जल्द ही ट्रैप कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



- महेंद्र गुसाईं, रेंजर बैजनाथ रेंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें