फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रजत जयंती पार्क के रूप में विकसित होगा स्व. विक्टर मोहन जोशी पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के एनटीडी स्थित स्व. विक्टर मोहन जोशी चिल्ड्रन पार्क को रजत जयंती पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। नगर निगम 1.40 करोड़ की लागत से पार्क में फूलों का बागान और वाटर फाउंटेन स्थापित करेगा। यहां पर्यटकों की सुविधा का विस्तार होगा तो पर्यटन कारोबार को भी पंख लगेंगे।
विज्ञापन

एनटीडी स्थित स्व. विक्टर मोहन जोशी चिल्ड्रन पार्क का एक करोड़ 40 लाख रुपये से कायाकल्प होगा। निगम यहां फूलों का बागान और वाटर फाउंटेन स्थापित कर इसे रजत जयंती पार्क के रूप में विकसित करेगा। पार्क का सौंदर्यीकरण करने के साथ ही यहां पर्यटकों के लिए बैठने के लिए बैंच आदि सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। साथ ही बच्चों के मनोरंजन के लिए पार्क में झूले लगाए जाएंगे। पार्क में मुख्य द्वार का भी निर्माण किया जाएगा। योजना के धरातल पर उतरने से प्रकृति का आनंद लेने देश- विदेश से यहां पहुंचने वाले पर्यटकों को रजत जयंती पार्क आर्कषित करेगा। इससे पर्यटन कारोबार को भी गति मिलेगी।

रोजगार के नए अवसर होंगे पैदा
अल्मोड़ा। रजत जयंती पार्क के अस्तित्व में आने से यहां के स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से पार्क के समीप रेस्टोरेंट, होटल आदि नए व्यवसाय खुलेंगे। वहीं स्थानीय उत्पादों को भी पर्यटकों के बीच नई पहचान मिलेगी।
विज्ञापन



- पार्क के लिए धनराशि निगम को अवमुक्त हो चुकी है। टैंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्क का सौंदर्यीकरण कर शुरू किया जाएगा। वहीं यहां लोगो की सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


- लक्ष्मण सिंह भंडारी, सहायक नगर आयुक्त अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें