फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: लंबित मांगों पर आंदोलनकारी उतरेंगे सड़कों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। सल्ट के ईकूखेत में उत्तराखंड जनकल्याण समिति की ओर से उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान उत्तराखंड के गांधी के नाम से प्रसिद्ध स्व. इंद्रमणि बडोनी को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

रविवार को ईकूखेत में राज्य स्थापना दिवस पर राज्य आंदोलनकारी राजेंद्र नेगी का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया। आंदोलनकारियों ने वर्षों से लंबित 11 सूत्रीय मांगों पर अब तक कार्रवाई नहीं होने पर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा जब पीएम, सीएम और डीएम जनता के है तो उनकी समस्याएं क्यों नहीं सुनी जा रही हैं। आंदोलनकारियों ने एक स्वर में अपनी मांगों के लिए आंदोलन करने का निर्णय लिया। वहां समिति अध्यक्ष सुनील टम्टा, देव सिंह, मंगल राम, मोहन चंद्र, मोहन सिंह, आनंद राम, रामी देवी, जोगा सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें