फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम अधिकारी ने की छापेमारी, 52 दुकानदारों को नोटिस

Mon, 14 Nov 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुनानक जयंती पर बंदी के बावजूद दुकानें खुलने की शिकायत पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी आशा पुरोहित ने बाजार में छापेमारी की। छापेमारी में उन्हें 52 दुकानें खुली मिलीं। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने कहा है कि इन सभी व्यवसायियों को नोटिस भेजा जा रहा है और सभी का चालान किया जाएगा। 
विज्ञापन


शासन से जारी नियमों के मुताबिक गुरुनानक जयंती पर सभी बाजारें बंद रखने का प्रावधान है। बंदी के बावजूद दुकानें खुलने की शिकायतें मिलने पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी आशा पुरोहित ने बाजार में छापेमारी की। उन्होंने नियम के विरुद्ध खुली कई दुकानों को बंद करवाया। छापेमारी की सूचना मिलने पर कई लोगों ने अपनी दुकानें खुद ही बंद कर ली। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि बाजार में 52 दुकानें खुली मिली। इन सभी व्यवसायियों को नोटिस भेजा जा रहा है और सभी का चालान भी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बंदी के बावजूद दुकानें खोलने पर पूर्व में भी कई दुकानदारों को नोटिस दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद भी कई दुकानें खुली मिली हैं। उन्होंने बताया कि फड़ व्यवसायियों और कच्चा माल बेचने वाले बंदी से मुक्त रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें