फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभाग स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में रानीखेत केवि को मिली बड़ी सफलता

विज्ञापन
केवी रानीखेत के बाल वैज्ञानिकों के साथ प्राचार्य सुनील जोशी। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। केंद्रीय विद्यालय रानीखेत (केवी) ने 30वीं संभाग स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में शानदार प्रदर्शन किया है। एक-दो नवंबर को केंद्रीय विद्यालय बीरपुर, देहरादून में हुई कांग्रेस में रानीखेत केवी के जूनियर वर्ग में दो प्रोजेक्ट राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। चयनित प्रोजेक्ट के प्रतिभागी अब बेंगलुरु में प्रस्तावित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन

स्कूल के यशवर्धन सिंह किरौला और प्रियंका के चयनित प्रोजेक्ट को सराहना मिलने पर प्राचार्य सुनील जोशी ने बड़ी उपलब्धि बताया है। स्कूल में हुए स्वागत कार्यक्रम में संरक्षक शिक्षिका आशा, प्रेम प्रकाश पांडे, हिमांशु गुप्ता, लखन कुमार, लता बिष्ट को सम्मानित किया गया। वहां पर उप प्राचार्य प्रवीण शर्मा, वरिष्ठ शिक्षक संजय रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें