फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी, मैक्सी वाहनों से कैरियर हटाने के आदेश का किया विरोध

विज्ञापन
अल्मोड़ा टैक्सी यूनियन महासंघ की बैठक में मौजूद कुमाऊ मंडल टैक्सी यूनियन महासंघ के लोग - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कुमाऊं मंडल टैक्सी यूनियन महासंघ की टैक्सी यूनियन कार्यालय में हुई बैठक में वक्ताओं ने टैक्सी, मैक्सी वाहनों से लगेज कैरियर हटाने के आदेश का विरोध किया। उन्होंने कहा कि कैरियर हटने के बाद यात्रियों और पर्यटकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए महासंघ के अध्यक्ष शंकर ठाकुर ने कहा कि वाहनों से लगेज कैरियर हटाने का आदेश केवल कुमाऊं मंडल के लिए किया गया है। आदेश से चालकों में आक्रोश पनपने लगा है। संचालन करते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश सिंह बिष्ट ने कहा कि वाहन और वर्ष पूर्ण करने के बाद भी वाहन कुमाऊं मंडल में ही चलने के लिए बाध्य हैं जबकि उक्त वाहनों का यात्री कर पूरे प्रदेश का लिया जाता है। वाहनों को या तो पूरे प्रदेश में चलने की अनुमति दी जाए या फिर उन वाहनों से टैक्स केवल कुमाऊं का लिया जाए। महासचिव नवल किशोर ने कहा कि कुमाऊं मंडल में वाहन के एक वर्ष पूर्ण करने के बाद भी आरटीओ बैठक के बाद ही परमिट दिए जाते हैं जबकि दूसरी तरफ गढ़वाल मंडल में बिना आरटीओ बैठक के ही परमिट जारी कर दिए जाते हैं। एक प्रदेश में दोहरी नीति अपनाना न्यायसंगत नहीं है।
सचिव नीरज पवार ने कहा कि एक वर्ष पूर्ण होने के बाद वाहन स्वामी यदि अपने वाहन को बेचना चाहे तो उक्त वाहन दूसरे के नाम पर ट्रांसफर नहीं हो पाता जिससे दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। बैठक में कोषाध्यक्ष दीवान राणा, संरक्षक महेश बोरा, अल्मोड़ा अध्यक्ष शैलेंद्र तिलारा, सचिव अर्जुन सिंह, उप सचिव आनंद भोज, कोषाध्यक्ष बालकृष्ण जोशी, विनोद बिष्ट, अंकित कुमार, चंपावत अध्यक्ष मदन भट्ट, पिथौरागढ़ अध्यक्ष नवल किशोर, सचिव मनोज जोशी, डीडीहाट अध्यक्ष दीवान साही, गरुड़ अध्यक्ष कुंदन भंडारी, संरक्षक महेश बोरा, द्वाराहाट अध्यक्ष दीपक चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

इधर, महासंघ अध्यक्ष शंकर ठाकुर के नेतृत्व में पदाधिकारियों का शिष्टमंडल देहरादून में परिवहन सचिव अरविंद सिंह हयांकी से मिला। पदाधिकारियों ने उनसे दोहरी नीति को जल्द समाप्त करने की मांग की। पदाधिकारियों ने बताया कि परिवहन सचिव ने संयुक्त परिवहन आयुक्त सनक कुमार सिंह को आदेश को समाप्त करने के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें