फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊंनी भाषा सम्मेलन के लिए जिम्मेदारी सौंपी

Wed, 28 Sep 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा।  कुमाऊंनी भाषा, साहित्य और संस्कृति प्रचार समिति की गोविंद बल्लभ पंत सभागार में हुई बैठक में कुमाऊंनी भाषा सम्मेलन के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया। समिति के लिए जमन सिंह बिष्ट संयोजक, रूप सिंह बिष्ट सचिव, अनूप तिवारी  कोषाध्यक्ष चुने गए। पवनेश ठकुराठी और ललित जोशी को मीडिया और प्रसार की  जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य शेर सिंह बुडाल ने कुमाऊंनी भाषा पर प्रकाश डाला। समिति के सचिव डा. हयात सिंह  रावत ने कहा कि सम्मेलन में मुख्यमंत्री समेत कुमाऊं के सभी विधायकों को आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में शोधार्थी ललित जोशी योगी को अरुण कुमार भट्ट  स्मृति जीवनी लेखन पुरस्कार प्रदान किया गया।

संचालन डा. हयात सिंह रावत  ने किया। बैठक में आनंद बल्लभ जोशी, अजय तिवारी, केबी पांडे, डा. जेसी  दुर्गापाल, मोतीलाल वर्मा, लता पांडे, लीला बोरा, श्याम सिंह कुटौला, चंदन  बोरा, गिरीश मल्होत्रा, प्रेम सिंह सांगा, दयाकृष्ण कांडपाल, पवनेश  ठकुराठी, केएस नेगी, गिरीश जोशी, पूरन तिवारी आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें