फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी भिकियासैंण में डेढ़ माह बाद शुरू हो जाएगा कोविड वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
भिकियासैंण। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण में डेढ़ माह में कोविड वार्ड काम करना शुरू कर देगा। विधायक करन माहरा ने प्रस्तावित कोविड वार्ड का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने विधायक निधि से बनने जा रहे ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का शिलान्यास किया। उन्होंने विधायक निधि से अल्ट्रासाउंड की भी स्वीकृत दी है।
विज्ञापन

रविवार को सीएचसी में विधायक करन माहरा ने एसडीएम राहुल शाह के साथ 15 बेड के प्रस्तावित कोविड वार्ड का अवलोकन किया और प्रभारी चिकित्साधिकारी से सामान्य मरीजों और ओपीडी में किसी तरह का असर न पड़े इसके लिए पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएचसी परिसर में 50 लाख की लागत के ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का विधिवत शिलान्यास कर कहा कि इससे दूरस्थ क्षेत्र के गंभीर मरीजों को आसानी से ऑक्सीजन उपलब्ध हो जाएगी। विधायक ने बताया ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने की कार्यदायी संस्था एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड है। प्लांट डेढ़ माह में बनकर तैयार हो जाएगा। वहां ब्लाक प्रमुख चित्रा, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ पियुष रंजन, प्रबंधक एचएलएल आरएस खेतवाल, बीडीओ आलोक कुमार, प्रबंधक पीपीपी मोड डॉ पीएस मेहरा, दीपक बिष्ट, महिपाल बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें