फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्याड़ी समेत कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति चरमराई

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बारिश होने के बाद भी नगर के खत्याड़ी, पहल, मनोज विहार आदि क्षेत्रों में पांच दिनों से पेयजल आपूर्ति चरमराई है। पानी नहीं मिलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढो रहे हैं। लोगों ने पेयजल आपूर्ति जल्द सुचारु करने की मांग की है।
विज्ञापन

पिछले दिनों से समय-समय पर बारिश हो रही है। बारिश से कोसी नदी का स्तर भी बढ़ा है लेकिन नगर में पानी की किल्लत दूर नहीं हुई। हवालबाग के पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख आनंद कनवाल ने बताया कि नगर के खत्याड़ी, पहल, मनोज विहार आदि क्षेत्रों में पांच दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। पानी नहीं मिलने के कारण लोगों को भारी दिक्कतें हो रही है। प्राकृतिक जल स्रोत दूर-दूर हैं। नौले में भी पानी कम रहता है। इससे लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों और नौलों में भी जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इन इलाकों में आए दिन पानी की किल्लत रहती है। लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों और नौलों से पानी ढोने में दिक्कतें हो रही हैं। परिवार और मवेशियों के लिए पानी के इंतजाम में ही सारा समय बर्बाद हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार जल संस्थान के अधिकारियों को सूचना दी लेकिन अब तक पेयजल वितरण व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई है। इधर नगर के अन्य हिस्सों में पेयजल वितरण व्यवस्था में आए दिन व्यवधान होने से उपभोक्ताओं को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। इधर जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता केएस खाती ने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के समीप दो जगह फटी पाइप लाइन की मरम्मत में श्रमिक जुटे हैं। कल सोमवार से प्रभावित इलाकों में पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें