फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल बाद फिर शुरू हुई केमू की हल्द्वानी-बासुलीसेरा-कुंवाली बस सेवा

विज्ञापन
यही बस चलेगी हल्द्वानी से कुंवाली बासुलीसेरा के लिए। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। केमू प्रबंधन ने 10 साल से बंद हल्द्वानी-बासुलीसेरा-कुंवाली बस सेवा शुरू कर दी है। बस एक मार्च से चलेगी। सुबह 11 बजे हल्द्वनी से बस बासुलीसेरा पहुंचेगी, इसके बाद अगले दिन बासुलीसेरा से रानीखेत होकर हल्द्वानी जाएगी। इससे क्षेत्र के 25 से 30 गांव लाभान्वित होंगे। बस सेवा बंद होने से लोगों को रानीखेत अथवा हल्द्वानी जाने के लिए टैक्सियों में महंगा संफर तय करना पड़ रहा था। बससेवा को शुरू कराने के लिए लोग लंबे समय से संघर्ष भी कर रहे थे।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता ललित मेहता ने बताया कि बस सुबह सवा 11 बजे हल्द्वानी से बाया रानीखेत, मजखाली, कुंवाली होकर बासुलीसेरा आएगी, अगले दिन सुबह आठ बजे इसी रूट से हल्द्वानी को प्रस्थान करेगी। सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश लाल वर्मा, राजेंद्र जोशी, दीवान बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट आदि ने केमू प्रशासन, आरटीओ आदि का आभार जताया है। इस सेवा से मजखाली, कुंवाली, कोरीछिना, धनखोली, बैना, मुझोली, भिटारकोट, नैड़ी, कुलसीबी, पागसा, महतगांव, बगूना, रतगल, बासुलीसेरा के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें