फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतौनी बनाने में बेलने पड़ रहे पापड़

Wed, 13 Jan 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 तहसील कार्यालय के खतौनी कक्ष का करीब बीस दिन से खराब पड़ा कंप्यूटर ठीक न होने से लोगों को खतौनी बनवाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि पटवारियों को छोटी खतौनियां हाथ से बनाने के निर्देश दिए गए हैं अलबत्ता बड़ी खतौनियां बनाने का कार्य ठप है।
अधिकारी लोगों की समस्याओं के निदान के प्रति कितने गंभीर हैं इसका अंदाजा तहसील कार्यालय के खतौनी कक्ष के बीस दिन से खराब कंप्यूटर को देखकर लगाया जा सकता है। बताया गया है कि कंप्यूटर ठीक करने भेजा गया है, परंतु ठीक होने में और कितने दिन लगेंगे इसका जवाब किसी के पास नही है।
विज्ञापन

लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब तहसील का निहायत जरूरी कंप्यूटर बीस दिन बाद भी ठीक नहीं हो पाया है तो फिर अन्य समस्याओं का तो भगवान ही मालिक है। लोगों की समझ में नही आ रहा है कि आखिर सीएम हरीश रावत की सख्ती के बावजूद अधिकारी जनता के प्रति संवेदन शून्य क्यों हो गए हैं।
विज्ञापन

उधर तहसील कार्यालय का इंटरनेट आए दिन खराब रहने से भी लोगों को परेशानी हो रही है। तहसीलदार दीवान सिंह बिष्ट ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को तहसील का इंटरनेट फिर खराब रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें