फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केमू टैक्सी स्टेंड ने मजखाली टैक्सी स्टेंड को दी मात

विज्ञापन
एनसीसी मैदान में खिलाड़ियों से रूबरू होते मुख्य अतिथि। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। श्री राम कप क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले लीग मुकाबले में टैक्सी स्टैंड केमू की टीम ने टैक्सी स्टैंड मजखाली की टीम को हरा दिया। एनसीसी मैदान में इससे पहले मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि शैलेंद्र रावत ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन और मेहनत के बल पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। कहा कि खेल भावना से ही प्रतियोगिताएं सफल होती हैं। इसके बाद दोनों टैक्सी स्टैंडों की टीमों के बीच मुकाबला शुरू हुआ। मजखाली द्यूलीखेत टैक्सी स्टैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में कुल 123 रन बनाए।
जवाब देने उतरी केमू स्टेशन टैक्सी स्टैंड की टीम ने अंतिम ओवर में मुकाबला अपने नाम कर लिया। योगेश ने 29 गेंदों में 76 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। विशिष्ट अतिथि संजय बोरा ने भी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर अनुशासन की सीख दी।
विज्ञापन

निर्णायक की भूमिका कुंदन बिष्ट और किशन जलाल ने निभाई। आयोजन समिति के किशन जलाल, मनोज जोशी, नितिन, सौरभ बिष्ट, हेमंत नेगी, पूरन बिष्ट (गुरु) आदि ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें